{"_id":"59dfc09d4f1c1b8d698b577b","slug":"51507836061-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी ने व्यापारियों का कमर तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी ने व्यापारियों का कमर तोड़ा
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। केंद्र की सरकार ने जीएसटी लागू कर व्यापारियों के साथ सौतेेला व्यवहार किया है। सरकार दावा कर रही कि इससे मंहगाई कम होगी, लेकिन जीएसटी पर बिना तैयारी किए ही सरकार ने इसे थोप दिया। व्यापारियों को लाइसेंस नहीं मिल रहा है। इसके कारण छोटे-छोटे व्यापारी पूरी तरह से टूट गए है। ये बातें गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कही।
पत्र- प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि संगठन जीएसटी का सम्मान करता है, लेकिन इससे लागू करने में जल्दबाजी की गई। इससे व्यापारियों को तमाम तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। भाजपा व्यापारी विरोधी पार्टी है। जीएसटी की खामियों के विरोध में संगठन पूरे प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन करेगा। बैंक की तानाशाही व हठधर्मिता के कारण छोटे बाजार के व्यापारी सिक्कोें की समस्या को लेकर परेशान है। ठेले-खुमचे पर खुदरा व्यापार करने वाले व्यापारी सिक्कों का चलन बंद होने की अफवाह से काफी परेशान है। न तो बड़े व्यापारी सिक्का ले रहे हैं और ना ही बैंक ही सिक्कों को स्वीकार कर रहा है। इन तमाम दिक्कतों की वजह से छोटे व्यापारी परेशान हैं। कंछल यहां पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के दुर्घटना ग्रस्त होने की जानकारी के बाद कुशल क्षेम पूछने के लिए आए हुए थे। इस अवसर पर श्याम नारायण साहू, अजय शर्मा, विनोद गुप्ता, उस्मान अली, प्रदीप अग्रहरि, अशोक केशरी, राजकुमार, भरत आदि उपस्थित रहे।