{"_id":"59d144db4f1c1ba0538b53fa","slug":"51506886875-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल बाक्स जला, बिजली आपूर्ति हुई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिल बाक्स जला, बिजली आपूर्ति हुई ठप
Updated Mon, 02 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। प्रदेश सरकार द्वारा दशहरा व मोहर्रम के अवसर पर निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए विभागीय को निर्देशित किया गया था। लेकिन सकलडीहा उपकेन्द्र से जुड़े गांवों में अधिकारियों की लापरवाही के कारण आपूर्ति 24 घंटे से ज्यादा समय तक ठप है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो भोजापुर रेलवे क्रासिंग के पास केबिल बाक्स जल जाने से आपूर्ति ठप हो गयी थी। छुट्टी के कारण कोई कर्मचारी खराब बाक्स को ठीक नहीं कर पाया है। जिसके कारण आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित है। कटौती के कारण लोगों का त्योहार फीका हो गया।
सकलडीहा विद्युत उपकेन्द्र के सकलडीहा दक्षिणी, नोनार, कमालपुर व चहनिंया से जुड़े सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। शनिवार की देर शाम को भोजापुर रेलवे क्रासिंग समीप केबिल बाक्स में फाल्ट आ गया था। जिसके कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। त्योहार के मौके पर कर्मचारियों की छुट्टी होने से अधिकारी भी लाचार रहे। कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लोगों को काफी मुसीबतें झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि केबिल बाक्स को ठीक कर लिया गया है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो जायेगी।
विज्ञापन