{"_id":"598e07924f1c1bed718b467d","slug":"51502480274-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया की निगरानी में रहेगे गुरुजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया की निगरानी में रहेगे गुरुजी
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय विद्यालयों में निगरानी करने के लिए नई पहल शुरू करने जा रहा है। शासन के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग सोशल मीडिया की मदद लेकर गुरु जी की निगरानी करेगा। इस योजना के तहत शिक्षक को स्कूल पहुंचने के एक घंटे के अंदर वाट्सएप पर फोटो अपलोड करना होगा, जिसमें उपस्थिति पंजिका, एमडीएम रजिस्टर व छात्र उपस्थिति पंजिका को अनिवार्य रूप से शामिल किया गया है। इसके लिए बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को वाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश जारी कर दिया है।
शासन के तमाम निर्देश व अधिकारियों के प्रयास के बावजूद परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी नहीं रुक रही है। अध्यापकों के समय से स्कूल नहीं पहुंचने और विद्यालय से गायब रहने की शिकायतें अक्सर आती रहती है। वहीं विद्यालयों में बनने वाले मिड डे मील की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठते रहते है। इसको लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह ने प्रत्येक दिन सुबह नौ बजे तक स्कूल की सभी सूचनाएं विभाग द्वारा बनाए गए वाट्सएप ग्रुप पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारियों को भी प्रतिदिन स्कूलों के भ्रमण की जिम्मेदारी तय कर दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि शासन से निर्देश मिलने के बाद जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को वाट्सएप ग्रुप बनाकर उससे शिक्षकों को जोड़ने का निर्देश दिया जा चूका है।