{"_id":"595d34b54f1c1b481d8b45b4","slug":"51499280565-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय । स्वदेशी अपनाकर चीनी व अन्य विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किए जाने के उद्देश्य से स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्वदेशी संकल्प रथयात्रा 7 जुलाई को सुबह आठ बजे जनपद में प्रवेश करेगी और शाम पांच बजे मुगलसराय के सर्कुलेटिंग एरिया एक सभा का आयोजन किया जाएगी। यह जानकारी बुधवार को नगर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में रथयात्रा के प्रभारी डा. अनिल यादव ने दी। इस दौरान उन्होंने चीन को भारत के लिए चुनौती बताते हुए कहा कि स्वदेशी अपनाकर ही चीन को चुनौती दी जा सकती है।
चीनी सामानों का पूर्णतया बहिष्कार कर दिया जाए। कहा कि इस वक्त चीन की जीडीपी 6.7 प्रतिशत है यदि चीन के सामानों का बहिष्कार करें तो यह संभव हैं कि उस देश की जीडीपी घटकर पांच प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। बताया कि 28 जून को चली रथयात्रा सात जुलाई को सुबह आठ बजे चंदौली जनपद में प्रवेश करने के बाद चहनियां, धानापुर, शहीदगांव, डेढ़ावल चौकी, सकलडीहा से होते हुए शाम पांच बजे मुगलसराय पहुंचेगी। रात्रि विश्राम के बाद आठ जुलाई को यह चंदौली, सैयदराजा, गोधना मोड़ से नियामताबाद, बबुुरी, सिकंदरपुर होते हुए चकिया पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि रथयात्रा का समापन 25 जुलाई को बलिया में होगी। इस दौरान रथयात्रा के सह संयोजक उमाशंकर राय, नगर संयोजक पारसनाथ चौरसिया तथा जिला संपर्क प्रमुख शिवजी उपस्थित रहे।