{"_id":"594c23084f1c1b19608b46c7","slug":"51498161928-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नों के उतर नहीं दे सके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नों के उतर नहीं दे सके
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। नेहरू युवा केंद्र की ओर से गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवक पद के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। बीस पदों के लिए कुल 96 बेरोजगार युवा अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया। सीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय चयन समिति ने अभ्यर्थियों से प्रश्न पूछे। अधिकांश युवा सामान्य प्रश्नों का सही उत्तर नहीं दे सके। किसी को प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम पता नहीं था तो कोई अपने जिलाधिकारी का नाम नहीं बता सका।
नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया में बेरोजगार युवा सामान्य प्रश्नों का भी सटीक उत्तर नहीं दे सके। कई अभ्यर्थियों को अपने स्नातक कक्षा में लिए गए विषयों का नाम तक नहीं पता था। नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक रितेश वर्मा ने बताया कि प्रत्येक विकास खंड के लिए दो-दो और कार्यालय हेतु दो स्वयंसेवकों का चयन किया जाएगा, जो ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए युवाओं को जागरूक करेंगे।