फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   51 thousand gives for The temple

मंदिर को दी 51 हजार की मदद

Thu, 12 Feb 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Thu, 12 Feb 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
51 thousand gives for The temple
स्थानीय पुलिस चौकी परिसर में हो रहे मंदिर निर्माण को देखने बुधवार को मिर्जापुर जनपद के एमएलसी विनीत सिंह दल-बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


इस धार्मिक आयोजन में 51 हजार का नगद आर्थिक सहयोग दिया। वहीं और भी सहयोग देने का आश्वासन मंदिर निर्माण समिति को दिया।


इस दौरान एमएलसी सिंह ने बताया कि वे भले ही मिर्जापुर जनपद के  निर्वाचित एमएलसी हैं। लेकिन उनका दिल से नाता चन्दौली की सरजमीं से पहले से ही रहा है।

यहां आने पर अपनापन मिलता है। बताया कि यहां पर जिस तरह से पुलिस चौकी भवन का निर्माण क्षेत्रीयजनों के सहयोेग से किया जा रहा है वाकई काबिले तारीफ  है।

कहा कि मंदिर निर्माण में मेरा हर तरह से आर्थिक सहयोग रहेगा। वहीं पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सिंह ने एमएलसी से विगत कई वर्षों से जूझ रही पुलिस चौकी की समस्या से अवगत कराया।

गौरतलब है कि पुलिस चौकी परिसर में मंदिर निर्माण के लिए क्षेत्रीय ग्रामीणों ने एक मंदिर निर्माण समिति का गठन किया है। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर सिंह, रविन्दर सिंह, रंजय पांडेय सहित अन्य ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed