{"_id":"5f0dfc848ebc3e63b86db9bc","slug":"50-km-long-jam-on-national-highway-for-fifteen-hours-chandauli-news-vns5358441102","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर पंद्रह घंटे तक 50 किमी लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर पंद्रह घंटे तक 50 किमी लगा लंबा जाम
विज्ञापन
नौबतपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर लगी ट्रकों की कतार।
- फोटो : CHANDAULI
सैयदराजा। नौबतपुर स्थित कर्मनाशा नदी पर 13 करोड़ की लागत से नवनिर्मित स्टील के पुल पर 12 जुलाई को बिहार से यूपी आने वाले वाहनों के लिए शुरू किया गया था लेकिन पुल पर ओवरलोड वाहनों के धड़ल्ले से परिचालन को देखते हुए एनएचएआई ने सोमवार की रात करीब 10 बजे से पुल पर परिचालन ठप कर दिया। इससे वाहनों के खड़ा होने से बिहार के मोहनिया से लेकर चंदौली के अलीनगर तक हाइवे पर 15 घंटे तक तकरीबन 50 किमी लंबा जाम लग गया। बाद में सोमवार को बिहार के कैमूर जिला प्रशासन के सहयोग से ओवरलोड वाहनों को रोकने के बाद दिन में लगभग तीन बजे पुल को फिर से चालू किया गया।
नदी पर बने चार लेन के पक्के पुल के खराब होने के बाद 30 जून तक के लिए अस्थायी पुल बनाया गया था। बारिश में अस्थायी पुल बंद होने से पहले एनएचएआई ने यूपी से बिहार के लिए कर्मनाशा नदी पर बने ब्रिटिश पुल को चालू किया था। वहीं बिहार से यूपी आने वाले वाहनों के लिए 50 टन क्षमता का स्टील पुल तैयार कर उसे 12 जुलाई को वाहनों के परिचालन के लिए खोला गया था। लेकिन इस पुल पर 80 से 90 टन के ओवरलोड वाहन दौड़ने लगे। ऐसे में पुल के खराब होने के भय से एनएचएआई ने सोमवार की रात 10 बजे से बैरियर लगाकर पुल पर आवागमन रोक दिया। इसके चलते बिहार के मोहनिया से लेकर चंदौली के अलीनगर तक तकरीबन 50 किमी लंबा जाम लग गया। इसके चलते ट्रकों के पहिए जहां तहां थम गए। इधर एनएचएआई के टेक्निकल मैनेजर नागेश सिंह ने बताया कि स्टील पुल चालू करने से पहले ही बिहार के कैमूर प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर रोक के लिए आग्रह किया गया था। लेकिन इस स्टील के पुल पर बिहार प्रशासन का कोई सहयोग नहीं मिल पा रहा है।
मंगलवार को दोपहर बाद बिहार के कैमूर जिला प्रशासन ने इसके बाद तेजी दिखाई और बिहार से यूपी के लिए घुसने वाले ओवरलोड वाहनों को पांच किमी पहले ही रोकना शुरू किया तब जाकर पुल को फिर से आवागमन के लिए खोल दिया गया है। वहीं नदी पर बने ब्रिटिश काल के पुल पर वाहनों के आड़े तिरछे खड़ा होने से यूपी से बिहार जाने वाली लेन भी पूरी तरह से जाम हो गयी थी। स्टील पुल चालू होने से इस लेन पर शाम सात बजे तक आवागमन सामान्य हो गया।
विज्ञापन
ओवर लोड वाहनों के चलने से पुल को हो गया था खतरा
स्टील पुल की क्षमता 50 टन की है। जबकि ट्रक 80 से 90 टन माल और बालू लादकर पार हो रहे थे ऐसे में स्टील के बने नए पुल पर ओवरलोड वाहनों के चलने से पुल कभी भी बैठ सकता था। इसे देखते हुए पुल पर वाहनों का परिचालन बंद करा दिया गया था। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी गयी थी। इसके बाद भी ओवर लोड वाहन चलने लगे थे।
इनसेट
स्टील पुल का एप्रोच मार्ग धंसा
सैयदराजा। ओवरलोड वाहनों के आवागमन से कर्मनाशा नदी पर नवनिर्मित स्टील पुल का एप्रोच मार्ग भी धंस गया। जिससे वाहनों को पुल पर जाने में परेशानी हो रही है। वाहनों के दबाव और नया एप्रोच मार्ग बारिश में धंस गया। एनएचएआई के टेक्निकल मैनेजर नागेश सिंह ने कहा कि ओवरलोड वाहनों पर बिहार सरकार ने प्रतिबंध नहीं लगाया तो पुल के साथ सड़क और एप्रोच मार्ग भी ध्वस्त हो जाएगा।