{"_id":"6a1c8bf8b4489fd4b500d1fc","slug":"5-year-old-boy-found-unconscious-on-school-premises-dies-chandauli-news-c-189-1-svns1010-149278-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: विद्यालय परिसर में अचेत मिला 5 वर्षीय बालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: विद्यालय परिसर में अचेत मिला 5 वर्षीय बालक, मौत
विज्ञापन
कार्तिक सिंह, फाइलफोटो
कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 5 वर्षीय बालक की मौत हो जाने से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
करजरा गांव निवासी कृष्णा सिंह का 5 वर्षीय पुत्र कार्तिक सिंह रविवार सुबह करीब 10 बजे गांव के पास स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। लगभग दो घंटे तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजन विद्यालय परिसर पहुंचे, जहां कार्तिक अचेत अवस्था में पड़ा मिला।
परिजन उसे तत्काल घर ले आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां कंचन देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। बताया गया कि मृतक के पिता कृष्णा सिंह बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और घटना के समय घर से बाहर थे। परिवार में मां कंचन देवी, दो बेटियां नीति सिंह (14) और रोशनी सिंह (12) तथा पुत्र कार्तिक थे।
परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है, हालांकि अभी तक मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारणों के संबंध में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर जांच शुरू कर दी है।