फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   48 Treta pack liquor being smuggled away recovered

तस्करी कर ले जाए जा रहे 48 ट्रेटा पैक शराब बरामद

Mon, 13 Dec 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
48 Treta pack liquor being smuggled away recovered
राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार की शाम साढ़े चार बजे चंदौली मझवार स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पांच के पश्चिमी छोरपर पांनी टंकी के पास से एक युवक को 48 ट्रेटा पैक शराब के साथ गिरफ्तार किया। युवक चंदौली से शराब ट्रेनों के जरिए तस्करी कर बिहार ले जाने की फिराक में था।
विज्ञापन

जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देेश पर ट्रेनों में और रेलवे स्टेशनों पर लगातार जांच पड़ताल की जा रही है। इसी क्रम में जीआरपी कर्मी सोमवार की शाम साढ़े चार बजे चंदौली मझवार स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच प्लेटफार्म संख्या चार और पांच के पश्चिमी छोर पर स्थित पानी टंकी के पास एक युवक संदिग्ध हाल में दिखा। उसे पकड़ कर उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 48 ट्रेटा पैक शराब बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम भीम चौरसिया निवासी वार्ड नंबर छह महावीर स्थान कोराइच सासाराम बिहार बताया। उसने स्वीकार किया वह शराब ट्रेनों से ले जाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचता है। गिरफ्तारी टीम में एसआई विद्या सागर, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed