फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   46 thousand children going to school without shoes, socks and sweater

Chandauli News: ठंड में बिना जूता-मोजा और स्वेटर के स्कूल जा रहे 46 हजार बच्चे

Sun, 17 Dec 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
46 thousand children going to school without shoes, socks and sweater
चंदौली। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को जूता, मोजा व ड्रेस खरीद के लिए जिले के 46 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि नहीं पहुंच पाई। बच्चे ठंड में बगैर जूता, मोजा व ड्रेस के ही विद्यालय जा रहे हैं। विभाग दस्तावेजों में गड़बड़ी की बात कर रहा है तो अभिभावक लापरवाही बता रहे हैं।
विज्ञापन



जिले में कुल दो लाख आठ हजार 576 बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1200 रुपए भेजा जाता है, लेकिन अभी तक एक लाख 62 हजार 540 बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी गई है। 46 हजार 36 बच्चों के अभिभावकों खाते में धनराशि नहीं पहुंच पाई। जिसके चलते बच्चों को ड्रेस, जूता, मोजा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


जिले में 1185 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें 715 प्राथमिक विद्यालय के साथ 203 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। 267 कंपोजिट विद्यालय भी शामिल है। विद्यालयों में दो लाख आठ हजार 576 बच्चे पंजीकृत हैं। शासन की ओर से 1200 रुपये बच्चों को ड्रेस, जूता, मौजा और स्टेशनरी खरीद के लिए मिलते है। लेकिन इसमें मात्र एक लाख 62 हजार 540 बच्चों के अभिभावकों के खाते में ही डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी गई है। इसमें आज भी 46036 हजार बच्चे के अभिभावकों के खाते में धनराशि नहीं भेजी गई है। जिससे वे जूता, मोजा व ड्रेस से वंचित है। विभाग के अधिकारियों को कहना है कि आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों की त्रुटियों के कारण बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि नहीं जा पाई है। विभाग की ओर से 21 हजार 772 बच्चों के दस्तावेजों की त्रुटियों को ठीक करके लखनऊ भेजा गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

आंगनबाड़ी में प्रारंभिक पुस्तकें नहीं पहुंची
-------------

जिले के सभी विकास खंडों व नगरी क्षेत्र में पढ़ने वाले परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों को शासन की ओर से पुस्तक उपलब्ध कराई जाती हैं। नौ ब्लॉकों व नगर के विद्यालय में पुस्तक भेज दी गई है लेकिन पांच स्थानों पर अध्यापक पंजिका, विज्ञान किट व आंगनवाड़ी केंद्र पर प्री प्रारंभिक पुस्तक नहीं पहुंची पाई है। इसमें चकिया नौगढ़ नियामताबाद चहनिया, मुगलसराय शामिल है। जिला पुस्तक केंद्र प्रभारी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि बंडल बन गया है। जल्द ही उन केद्रों पर विज्ञान किट, अध्यापक पंजिका व आंगनबाड़ी बच्चों के लिए प्री प्रारंभिक पुस्तक भेज दी जाएगी।


कोट--------
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए पुस्तकें भेज दी गई हैं। एक लाख 62 हजार से अधिक बच्चों के अभिभावकों के खाते में जूता, मोजा, ड्रेस की मिलने वाली 1200 धनराशि भी भेजी गई है। अभी 46036 बच्चों के अभिभावकों के खाते में जल्द ही शासन से मिलने वाली धनराशि भेज दी जाएगी।
- मनोज कुमार सिंह, जिला समन्वय बेसिक शिक्षा विभाग

रिपोर्ट - राकेश यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed