फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   439 freight trains interchanged in the PDDU Division within 24 hours.

Chandauli News: पीडीडीयू मंडल में 24 घंटे में 439 मालगाड़ियों का हुआ इंटरचेंज

Mon, 20 Jul 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
439 freight trains interchanged in the PDDU Division within 24 hours.
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल ने 18 जुलाई को 24 घंटे में 439 मालगाड़ियों का इंटरचेंज किया है। यह चालू वित्तीय वर्ष के लिए पीडीडीयू मंडल का अपना सर्वोच्च प्रदर्शन है। इंटरचेंज का आशय एक रेल मंडल से दूसरे रेल मंडल अथवा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के बीच मालगाड़ियों के सुरक्षित एवं समयबद्ध हस्तांतरण से है। रेल परिचालन की दृष्टि से यह किसी मंडल की परिचालन क्षमता, नेटवर्क समन्वय तथा माल परिवहन दक्षता का प्रमुख प्रदर्शन सूचक माना जाता है।
विज्ञापन




इस उपलब्धि के अंतर्गत पीडीडीयू मंडल ने 217 मालगाड़ियां अन्य रेल मंडलों से प्राप्त की। वहीं 222 मालगाड़ियां निकटवर्ती रेल मंडलों एवं डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को हस्तांतरित ली। इन 222 मेड ओवर मालगाड़ियों में से प्रयागराज दिशा की ओर उत्तर मध्य रेल एवं डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को संयुक्त रूप से 85 मालगाड़ियों का मेड ओवर किया गया। यह चालू वित्तीय वर्ष का सर्वोच्च स्तर है।
विज्ञापन

इससे पूर्व चालू वित्तीय वर्ष में 16 जुलाई को 422 मालगाड़ियों के इंटरचेंज (217 टेकन ओवर एवं 205 मेड ओवर) का सर्वोच्च प्रदर्शन दर्ज किया गया था। उस दिन कुल 205 मेड ओवर मालगाड़ियों में से प्रयागराज दिशा की ओर उत्तर मध्य रेल एवं डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को संयुक्त रूप से 82 मालगाड़ियों का मेड ओवर किया गया था, जो उस समय चालू वित्तीय वर्ष का सर्वोच्च स्तर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार पीडीडीयू मंडल ने मात्र दो दिनों के भीतर अपने ही वित्तीय वर्ष के दोनों प्रमुख परिचालन मानकों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। 18 जुलाई मंडल ने कुल 694 ट्रेनों का सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित परिचालन किया। इनमें 25 लॉग हॉल ट्रेनों सहित कुल 439 मालगाड़ियां तथा 255 कोचिंग ट्रेनें (158 मेल/एक्सप्रेस एवं 97 यात्री, मेमू तथा विशेष ट्रेनें) शामिल रहीं।

बावजूद इसके मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें 94.19 प्रतिशत समय से चलीं। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने कहा कि यह उपलब्धि परिचालन विभाग के कुशल नियोजन, सतत मॉनिटरिंग एवं प्रभावी परिचालन प्रबंधन के साथ-साथ वाणिज्य, यांत्रिक, विद्युत, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा सुरक्षा विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के उत्कृष्ट समन्वय, संसाधनों के प्रभावी उपयोग एवं टीमवर्क का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed