फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अधिवक्ताओं ने तहसील कार्यालय पर तालाबंदी कर किया प्रदर्शन

अधिवक्ताओं ने तहसील कार्यालय पर तालाबंदी कर किया प्रदर्शन

Sat, 27 Apr 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने तहसील कार्यालय पर तालाबंदी कर किया प्रदर्शन
नियामताबाद (चंदौली)। मुगलसराय तहसील में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर तहसीलदार न्यायालय व तहसील कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। साथ ही अधिवक्ता-लेखपाल विवाद में आरोपित लेखपालों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ता फोरम के अध्यक्ष समरनाथ सिंह यादव ने कहा कि तहसील के अधिवक्ताओं ने सिर्फ न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला किया है। इसके बावजूद तहसीलदार खुद हड़ताल पर होने का हवाला देते हुए प्रार्थना पत्रों पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। इससे तहसील में आने वाले वादकारियों को काफी परेशानी हो रही है। आरोप लगाया कि तहसीलदार का रवैया अधिवक्ताओं व वादकारियों के प्रति ठीक नहीं है। मुगलसराय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवीदयाल गुप्ता ने कहा कि तहसील के तीन लेखपालों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके बावजूद पुलिस आरोपी लेखपालों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक अधिवक्ता आंदोलनरत रहेंगे। प्रदर्शन करने वालों में अजीत कुमार सिंह, वीरेंद्र यादव, स्वामीनाथ पाठक, बिहारी यादव, बलवंत, फिरोज, शैलेंद्र, रामनारायण, कन्हैया, अरविंद कुमार पंकज, संतोष यादव, बलवंत पटेल, वसीम अहमद, कृष्णानंद, अरविंद, चंदन त्रिपाठी, संजय, संतोष, बंशीलाल, ओपी बादल, धर्मेंद्र सिंह, मुरलीधर राव, इमरान अहमद, तेजबहादुर मणि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed