{"_id":"5c9144ffbdec221462308756","slug":"41553024255-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी वाड्रा आज पहुंचेगी शहीद के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी वाड्रा आज पहुंचेगी शहीद के घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ाव। लोकसभा चुनाव से राजनीति में कदम रखीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में दौरे पर है। भदोही और मिर्जापुर के बाद वह वाराणसी और उससे सटे जिले चंदौली में भी जाएंगी। बुधवार को प्रिंयका गांधी वाड्रा पड़ाव स्थित बहादुरपुर गांव निवासी जम्मू के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान अवधेश यादव के घर पहुंचेंगी।
इसके मद्देनजर एसपीजी और अधिकारियों ने शहीद के गांव पहुंचकर जायजा लिया और परिवार के लोगों से मिले। बहादुरपुर स्थित शहीद के गांव प्रियंका के पहुंचने से पहले मंगलवार को एसपीजी और अधिकारियों के वाहनों का काफिला पड़ाव से बहादुरपुर पहुंचा। वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ग्राम प्रधान शिवाश्रय यादव से मिलकर अन्य जानकारी भी ली। इस मौके पर एसपीजी अधिकारी अखिलेश सिंह, प्रदीप कुमार, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्ना, डॉ सुल्तान खान, रामजी गुप्ता, जयप्रकाश पटेल उपस्थित थे।