फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भारत बंद को समर्थन देकर छात्रों ने की नारेबाजी

भारत बंद को समर्थन देकर छात्रों ने की नारेबाजी

Wed, 06 Mar 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
भारत बंद को समर्थन देकर छात्रों ने की नारेबाजी
पीडीडीयू नगर। सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों व कालेजों में शिक्षकों की नियुक्ति में 13 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली लागू करने के विरोध में लालबहादुर शास्त्री पीजी कालेज के पिछड़ा व अजा-अजजा वर्ग के छात्रों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। साथ ही कालेज के मुख्य द्वार पर नारेबाजी कर भारत बंद का समर्थन किया। छात्रों का आरोप था कि केंद्र सरकार धीरे धीरे नौकरियों में आरक्षण समाप्त करने का कुचक्र रच रही है। अब तक विश्वविद्यालयों व अन्य कालेजों में 200 प्वाइंट रोस्टर के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाती रही है। प्रोफेसर काले कमेटी ने इस रोस्टर को चुनौती दी थी। इसके बाद मामला हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में गया जहां विभाग को इकाई मानते हुए 13 प्वाइंट रोस्टर लागू करने का निर्देश दिया गया। इसका विरोध कर रहे छात्रों का कहना था कि ऐसा किए जाने के बाद ओबीसी, एससी व एसटी के आवेदकों को नौकरी मिल पाना लगभग असंभव हो गया है। उन्होंने आर्थिक आधार पर सवर्ण जाति के लोगों को दिए गए 10 फीसदी आरक्षण को वापस करने के साथ विश्वविद्यालयों व कालेजों में 13 प्वाइंट रोस्टर को हटाकर 200 प्वाइंट रोस्टर लागू करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में शारिक अख्तर, गुडलक भारती, अभिषेक, जावेद खान, मेराज खान, खुर्शीद अहमद, चंदन भारती, विशाल शास्त्री, राखी भारती, अमित शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed