फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रांसफार्मर जलने से नाराज लोगों ने की नारेबाजी

ट्रांसफार्मर जलने से नाराज लोगों ने की नारेबाजी

Tue, 05 Mar 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर जलने से नाराज लोगों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
नईबाजार। सकलडीहा बिजली उपकेंद्र से संबद्ध नागेपुर गांव में लगा सौ केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जला है। इससे गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली केे अभाव में लोगों को दिक्कत हो रही है। एक माह के भीतर ट्रांसफार्मर दूसरी बार जला है। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने सोमवार को ट्रांसफार्मर के समीप खड़े होकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल कर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

गांव में सौ केेवीए के ट्रांसफार्मर से नागेपुर, सिरहूपुर और टिमिलपुर गांव में बिजली आपूर्ति होती है। अत्यधिक भार होने और नियमित देख भाल न होने से एक पखावारा पहले ट्रांसफार्मर जल गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की। काफी प्रयास के बाद एक सप्ताह पहले ट्रांसफार्मर बदला गया। बिजली आपूर्ति शुरू की गई कि एक दिन के भीतर दूसरी बार ट्रांसफार्मर जल गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। यह स्थिति तब है जब इसी गांव के राज्य मंत्री अनिल राजभर हैं। राज्यमंत्री के गांव में एक सप्ताह बाद भी ट्रांसफार्मर न बदला जाना आश्चर्यजनक है। नारेबाजी करने वालों में छोटू यादव, पिंटू पासवान, महेन्द्र यादव, टुनटुन राय, सारनाथ राय, संतोष राय, सूरज, गुड्डू राय, दिनेश राय, बंटू राय, चंदन राय रहे। इस संबंध में अवर अभियंता मनोज पटेल ने बताया कि ट्रांसफर जलने की रिपोर्ट विलंब से दर्ज कराया गया। लगातार कई छूट्टियों की वजह से ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। जल्द ही इसे बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed