{"_id":"5c081ef1bdec22417c728f56","slug":"41544036081-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांध फार्मासिस्टों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांध फार्मासिस्टों ने जताया विरोध
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जनपद के फार्मासिस्टों ने बुधवार को काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार की ओर से 14 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किए जाने से नाराज फार्मासिस्टों ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की रणनीति बनाई।
जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत यादव ने कहा सरकार को फार्मासिस्टों ने अपनी मांगों के प्रति कई बार धरना प्रदर्शन व वार्ता के जरिए अवगत कराया, लेकिन सरकार ने मांगों पर कोई विचार नहीं किया। कहा कि सरकार से फार्मासिस्ट संवर्ग के कर्मियों को प्राप्त भत्ता, मानक के अनुसार पदों का सृजन, संवर्ग का पुनर्गठन, पुरानी पेंशन बहली सहित कई मांगें रखी थी लेकिन सरकार की ओर से सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। अब हमारी लड़ाई आर पार की होगी। कहा कि पहले हम सभी फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांध कर विरोध किया है। छह व सात दिसंबर को दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। आठ दिसंबर को द्वितीय शनिवार के अवकाश का सामूहिक उपभोग और दस दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे। इसके बाबत संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया है। इसके लिए फार्मासिस्ट जिम्मेदार नहीं होगा। इस दौरान डा.जेएन राय, डा. दुर्गेश सिंह, डा. जेके पाल, डा. अजीत सिंह, डा. अरुण राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन