फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नगर में अवैध दुकानों और अतिक्रमण को उजाड़ा

नगर में अवैध दुकानों और अतिक्रमण को उजाड़ा

Sat, 06 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
नगर में अवैध दुकानों और अतिक्रमण को उजाड़ा
चंदौली। नगर में सर्विस रोड और सड़कों के किनारे अतिक्रमण और अवैध दुकानों पर शुक्रवार को नगर पंचायत प्रशासन की नजरे टेढ़ी हो गई। भारी भरकम कर्मचारियों और पुलिस की टीम ने सकलडीहा रोड और डाकघर के सामने कई अवैध दुकानों को उजाड़ दिया। इस दौरान सरकारी कर्मचारियों को दुकानदारों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा। लेकिन काफी संख्या में वहां मौजूद पुलिस और पीएसी के चलते दुकानदारों को पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के सकलडीहा रोड तिराहा, डाकघर स्थित सर्विस रोड और स्टेशन रोड अवैध दुकानों और अतिक्रमण की जद था। इससे आएदिन जाम की समस्याओं से लोगों को गुजरना पड़ता था। राहगीर घंटों जाम में फंसकर परेशान होते थे। कई बार तो वीआईपी लोगों का काफिला भी जाम में फंसा रहा। शुक्रवार को नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर सकलडीहा रोड और सर्विस रोड पर लगाए गए ठेला खुमचा समेत अस्थाई दर्जनों दुकानों को हटवाया गया। दोपहर बाद जेसीबी लगाकर देर शाम तक अतिक्रमण से निजात दिलाया गया। अभियान से पटरी व्यवसाइयों में आक्रोश देखने को मिला। लेकिन पुलिस प्रशासन के चलते लोग विरोध के बजाय अपने बिखरे हुए सामनों को बटोरने में लगे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed