{"_id":"5bb276d4867a557feb4e38e5","slug":"41538422484-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी अधीक्षक का घेराव कर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी अधीक्षक का घेराव कर की नारेबाजी
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। दो माह से वेतन न मिलने से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम ने सोमवार को सीएचसी अधीक्षक का घेराव कर नारेबाजी की। अधीक्षक ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर वेतन दिलाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। इस दौरान एक घंटे तक सभी एएनएम ने सीएचसी अधीक्षक को कार्यालय में बंधक बनाये रखा।
तैनात सभी एएनएम का आरोप था कि विभागीय लिपिकों की मनमानी के कारण उन्हें अगस्त और सितंबर माह का वेतन नहीं मिल पाया है। इससे उनके सामने समस्या उत्पन्न हो गई है। त्योहारों पर वेतन न मिलने पर उनका गुस्सा फूटा है। सीएचसी अधीक्षक डा. आरबी शरण ने बताया कि अभी तक उनके सहित अन्य चिकित्सकों का चार माह का वेतन नहीं मिला है। उच्चाधिकारियों से बात हुई है। शीघ्र ही सभी एएनएम का वेतन आ जाएगा। विरोध करने वालों में एएनएम सफलता देवी, शांती यादव, आभा चौधरी, प्रभा, दुलारी, पार्वती, इंदु, नीलम निगम, सत्यभामा, मधुबाला, सावित्री राय, साधना, सुभावती शामिल रहीं।