फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलभरव से हुई दिक्कत

बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलभरव से हुई दिक्कत

Sun, 22 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलभरव से हुई दिक्कत
पीडीडीयू नगर/चंदौली। काफी इंतजार के बाद शुक्रवार की देर रात और शनिवार की सुबह हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। ठप पड़े रोपाई का काम शुरू हो गया। वहीं सूख रही धान की नर्सरियों को संजीवनी मिल गई। वहीं नगर सहित नगर पंचायतों के निचले कई इलाकों और कालोनियों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं कंदवा में तेज आंधी और पानी से कई इलाकों की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बारिश के बाद जिले में धान रोपाई का काम तेज हो गया। किसानों का कहना है कि बारिश न होने से अब रोपाई भी पिछड़ रही थी लेकिन अब काम तेज होगा। सबसे अधिक पानी की दिक्कत चकिया, शहाबगंज, नियामताबाद इलाके में थी। कारण कि कर्मनाशा नदी और बंधों एवं बंधियों में पानी न होने से किसान लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे। इधर पीडीडीयू नगर में गोधना, रवि नगर, अलीनगर इलाके में पानी भर गया। चंदौली में अंडर पास में पानी भरने से पैदल चलने वालों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई वाहन पानी में फंस गए। इधर, कंदवा में तेज हवा और बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शनिवार की सुबह आए तेज हवा व पानी के चलते 11 हजार लाइन में आई तकनीकी खराबी के चलते अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों की विद्युत आपूर्ति अचानक ठप हो गई। चकिया नगर पंचायत के नगरीय इलाके में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed