{"_id":"5ad0fdb64f1c1b320a8b4650","slug":"41523645878-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा तय करने के बाद ही सड़क बनाए पीडब्लूडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा तय करने के बाद ही सड़क बनाए पीडब्लूडी
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया। लोक निर्माण विभाग द्वारा सिकंदरपुर-शेरवां मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य में किसानों की अनुमति लिए बिना ही उनकी जमीनों के अधिग्रहण तथा मिट्टी उठाने का कार्य किया जा रहा है। इससे किसानों में नाराजगी है। किसानों ने सड़क निर्माण में ली जाने वाली जमीन का मुआवजा तय करने के बाद ही निर्माण कार्य कराने की मांग उठाई है। किसानों की मांग का भारतीय किसान यूनियन भी समर्थन किया है।
किसानों का आरोप है कि पूर्व में सड़क निर्माण के दौरान उनकी भूमि का अधिग्रहण किया गया था। इसका कोई मुआवजा सरकार द्वारा किसानों को नही दिया गया। अब सिकंदरपुर-शेरवां मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य के दौरान भी उनकी भूमि का उपयोग किया जा रहा है, इससे किसानों में नाराजगी व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष वीरेन्द्र पाल, देशराज सिंह, राहुल किशोर सिंह, नंदकिशोर सिंह, रामवृक्ष सिंह, उषा देवी, चंद्रकिशोर सिंह ने मुआवजा निर्धारित करने के बाद ही मिट्टी उठाने की मांग की है।