फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पंद्रह मिनट में पास हो गए साढ़े बाहर करोड़

पंद्रह मिनट में पास हो गए साढ़े बाहर करोड़

Thu, 29 Mar 2018 01:23 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
पंद्रह मिनट में पास हो गए साढ़े बाहर करोड़

विज्ञापन
मुगलसराय। नगर की बुनियादी सुविधाओं के लिए एक साल से लंबित पड़े विकास कार्यों के भुगतान के प्रस्ताव को बुधवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में ध्वनमति से पास कर दिया गया। वित्तीय वर्ष खत्म होने से तीन दिन पहले बैठक शुरू होते ही पंद्रह मिनट में 12.66 करोड़ रुपये के भुगतान के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। वित्तीय वर्ष 2016-17 और 2017-18 में मिले धन को पालिका बोर्ड अब तक खर्च नहीं कर पाई थी।
बुधवार को नगर पालिका पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के सभागार में जनप्रतिनिधि बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इसमें सभासदों ने कार्यवाही शुरू होने के 15 मिनट के भीतर ही सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, पेयजल कार्य के लिए 12 करोड़ 66 लाख एक हजार 97 रुपये के भुगतान पर एक झटके में स्वीकृति प्रदान कर दी। इस दौरान सभासदों की ओर से अध्यक्ष की अनुमति से दो अन्य प्रस्ताव बंजर भूमि पर बाउंड्रीवाल और सभासदों को पांच हजार रूपयेे भत्ता दिए जाने की मांग सदन में रखी जिसे मंजूर लिया गया। कार्यवाही के दौरान मिनी सदन में 22 सदस्य मौजूद रहे। चंदौली में हो रहे योजना समिति के चुनाव में सभासदों द्वारा मतदान करने के लिए चले जाने के कारण नगर पालिका जनप्रतिनिधि बोर्ड की बैठक लगभग 2.40 बजे शुरू हुई। इसमें उपस्थित 22 सभासदों को बैठक के मुद्दों को अवगत कराया गया। इसके बाद सदस्यों ने सबसे पहले पिछली कार्यवाही की पुष्टि की। इसके बाद 25 वार्डों में सड़क, नाली आदि निर्माण कार्य कराने के लिए सहमति बनी।
विज्ञापन

सदन में 14 वें वित्त से 36 कार्यों के लिए तीन करोड़ एक लाख 48 हजार छह सौ नौ रुपये व अवस्थापना निधि से 86 कार्यों के लिए तीन करोड़ 78 लाख 89 हजार दो सौ चालीस रुपये के भुगतान पर सहमति जताई। इसके अलावा 14 वें वित्त से पंप हाउस क्लोराइजेशन एवं सामानों की आपूर्ति पर 11 लाख 19 हजार तीन सौ 75 रुपये, पेयजल की सुविधा के लिए एक करोड़ 18 लाख 66 हजार पांच सौ ग्यारह रुपये, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के लिए मिनी स्काई लिफ्ट के लिए नौ लाख 70 हजार पांच सौ बीस रुपये, स्वास्थ्य पर 97 लाख 67 हजार पांच सौ उनतीस रुपये, कूड़ा उठाने के लिए लोडर के लिए 25 लाख 62 हजार सतावन रुपये सहित अन्य आपूर्ति कार्य पर 55 लाख 37 हजार तीन सौ दस रुपये, एलईडी लाईट की आपूर्ति के लिए एक करोड़ 77 लाख 75 हजार एक सौ बारह रुपये व अवस्थापना निधि से शाहकुटि, न्यूमहाल एवं कैलाशपुरी में 41 हार्स पावर के एक-एक नलकूप निर्माण के लिए 89 लाख 64 हजार आठ सौ चौतीस रुपये के भुगतान पर मंजूरी दी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संतोष खरवार, ईओ रोली गुप्ता, सभासद निधि तिवारी, मो. ईसा खान, जितेन्द्र गुप्ता, बृजेश गुप्ता, वकार जाहिद, आरती यादव, अशोक जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुगलसराय (ब्यूरो)। सांसदों और विधायकों की तर्ज पर अब सभासदों ने भी भत्ता दिए जाने की मांग की है। 12 सभासदों के साथ वार्ड 17 के सभासद अशोक जायसवाल ने पिछले दिनों अध्यक्ष नगर पालिका को एक पत्र सौंपकर सभासदों को पांच हजार रुपये भत्ता दिए जाने की मांग की थी। बुधवार को सदन में इसे उठाया गया। सदन में उपस्थित सभी सभासदों ने सहमति जताते हुए मांग को शासन को भेजे जाने की अनुशंसा की। वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका क्षेत्र की बंजर भूमि को बाउंड्रीवाल कराने पर भी मंजूरी बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed