{"_id":"5a68e3a04f1c1bb3208b5358","slug":"41516823456-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निखिल और निराली बने व्यक्तिगत चैम्पियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निखिल और निराली बने व्यक्तिगत चैम्पियन
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय सावित्री बाई फूले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता बुधवार को समारोह पूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता के दौरान छात्र वर्ग में निखिल सिंह तथा छात्रा वर्ग में निराली ने 100 मीटर, 200 मीटर तथा 100 मीटर रिले रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैम्पियनशिप का खिताब हासिल किया।
बुधवार को खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत 5000 मीटर की दौड़ छात्र वर्ग में दिग्विजय सिंह ने प्रथम, गोला प्रक्षेप छात्र वर्ग में आकाश यादव ने प्रथम, गोला प्रक्षेप छात्रा वर्ग में अनुपमा चौबे प्रथम, हैमर थ्रो छात्र वर्ग में अभिषेक कुमार सिंह ने प्रथम, चक्र प्रक्षेप छात्र वर्ग में अभिषेक कुमार रस्तोगी ने प्रथम, चक्र प्रक्षेप छात्रा वर्ग में प्रीति ने प्रथम, भाला प्रक्षेप छात्र वर्ग में साजिद अली ने प्रथम, भाला प्रक्षेप छात्रा वर्ग में रेहाना ने प्रथम, म्यूजिकल चेयर रेस छात्रा वर्ग में राधा जायसवाल ने प्रथम, 100 मीटर रिले रेस छात्र वर्ग में निखिल सिंह की अगुवायी वाली टीम प्रथम, छात्रा वर्ग में 100 मीटर मीटर रिले रेस में निराली की अगुवायी वाली टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान डा. संगीता सिन्हा, डा. सरवन यादव, डा. मिथिलेश सिंह, डा. कौशल कुमार श्रीवास्तव, डा. अमिता सिंह, डा. शमशे बहादुर, डा. संतोष यादव, अनिल सिंह, देवेन्द्र बहादुर, राणा प्रताप सहित तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रही। अध्यक्षता प्राचार्य डा. कपिलदेव राम ने तथा संचालन रमाकांत गौड़ ने किया।