{"_id":"5a3eb2d74f1c1b4e718baf76","slug":"41514058455-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के धक्के से घायल की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के धक्के से घायल की इलाज के दौरान मौत
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगढ़। ट्रक के धक्के से गंभीर रुप से घायल श्याम सुंदर(33) की मौत होने पर शनिवार को देवखत गांव के लोगों ने चक्क जाम कर चकिया नौगढ़ मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और परिवार के लोगों की तहरीर पर एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। जबकि शाम को गस्त पर निकले कोतवाल एनके सिंह ने जंगल में खड़ी ट्रक को बरामद कर लिया।
देखवखत गांव निवासी श्याम सुदर शनिवार को खाना खाने के बाद डूब एरिया में बोई गई गेहूं की फसल की निगरानी करने के लिए घर से सायकल पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे एंबुलेंस से नौगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। शनिवार की सुबह उसकी मौत की खबर लगते ही ग्रामीणा उग्र हो गए और चकिया नौगढ़ मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। पति की मौत की खबर लगते ही पत्नी सोनमती बेहोस हो गई तथा उसके बच्चें ललीता(16), अंजनी(12), मनीषा(10) और पुत्र विवेकानंद(14) अपनी मां से लिपटकर रोने लगे। पुलिस ने परिवार के सदस्यों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि थानाध्यक्ष एनके सिंह ने बताया कि शाम को चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और ट्रक भी बरामद हो गया हैं।
विज्ञापन