फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नगर पालिका में युवाओं का होगा दबदबा

नगर पालिका में युवाओं का होगा दबदबा

Sat, 02 Dec 2017 01:44 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में युवाओं का होगा दबदबा
मतगणना
मुगलसराय। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) पालिका में विकास कार्य पूरी तरह युवाओं के हाथ में होगा। यहां के 25 सभासदों में 14 युवा हैं। इसमें भी युवा महिलाओं की भागीदारी अधिक है। मुगलसराय में अध्यक्ष की उम्र भी 43 वर्ष है।
विज्ञापन

यदि नगर की स्थिति देखे तो सबसे कम उम्र की सभासद सरिता पटेल हैं जो लाठ नंबर दो भाग एक के हैं। शाहकुटी की शुभम भारती 24 वर्षीय परास्नातक हैं। वे सर्वाधिक पढ़ी लिखी हैं। नई बस्ती के सिकंदर 27 वर्ष,महमूदपुर की मनीषा 25 वर्ष की हैं और हाईस्कूल हैं। पथरा भाग एक से विनय 27 वर्ष, मुगलचक की शीला देवी 33, काली महाल के जितेन्द्र गुप्ता तीस वर्ष, परशुरामपुर की पिंकी 35 वर्ष, लाठ नंबर दो भाग दो से नायब अहमद रिंकू 32, ईस्टर्न बाजार से अशोक जायसवाल 34 वर्ष, कैलाशपुरी से निधि तिवारी 35 वर्षीय स्नातक हैं। सुभाषनगर की आरती देवी 28 वर्षीय हैं, तो कसाब महाल के मोहम्मद ईशा 36 वर्ष के हैं। इन सबके उपर यदि अध्यक्ष पद को देखे तो अध्यक्ष संतोष खरवार की उम्र 43 वर्ष है।
विज्ञापन

सर्वाधिक मत अंतर से जीती आरती देवी
मुगलसराय (ब्यूरो)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) पालिका के सभासदों के चुनाव की स्थिति देखे तो नगर के वार्ड संख्या 21 से आरती यादव ने सर्वाधिक मत अंतर 531 मतों से विजय हासिल की है। आरती यादव को 1154 मत मिले जबकि भाजपा के जोगेन्द्र को 623 मत हासिल हुआ। इसी तरह सबसे कम मत से हारजीत की स्थिति देखे तो वार्ड संख्चया तीन नई बस्ती से सपा के सिकंदर पासवान ने पांच मतों से निर्दल आनंद कुमार को पराजित किया। सिकंदर को 409 मत ओर आनंद को 405 मत मिले। वार्ड संख्या दस मवई खुर्द भाग दो में 26 मतों से जीत हार की भी चर्चा रही। यहां वकार जाहिद बल्ला को 449 मत और परवेज नजीर को 423 मत मिले। सर्वाधिक मतों से जीत वाले वार्ड में वार्ड संख्या 19 लाठ नंबर दो भाग एक भी शामिल रहा। यहां भाजपा के सरिता पटेल ने 831 मत पाकर विरोधी अंजना जायसाल 341 को 490 मत से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

03. नगर पालिका में दूसरी बार मिली भाजपा को जीत
मुगलसराय(ब्यूरो)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार भाजपा को जीत मिली है। वर्ष 2012 में भाजपा से रेखा जायसवाल ने जीत हासिल की थी तो इस बार संतोष खरवार ने जीत हासिल की है। इसके पहले भाजपा से सरस्वती देवी चौहान अध्यक्ष रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed