फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दो दर्जन लेखपालों का रोका वेतन, अमीनों को नोटिस

दो दर्जन लेखपालों का रोका वेतन, अमीनों को नोटिस

Sun, 26 Nov 2017 12:50 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
दो दर्जन लेखपालों का रोका वेतन, अमीनों को नोटिस

विज्ञापन
चंदौली। राजस्व वसूली में फिसड्डी रहने और विभागीय कार्यों में रुचि नहीं लेने पर एसडीएम सदर विकास सिंह ने 24 लेखपालों का वेतन रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। वहीं 12 अमीनों को भी कारण बताओ नोटिस जारी की जाएगी।

तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने बताया कि जिलाधिकारी हेमंत कुमार और एडीएम बच्चालाल ने अचल संपत्ति रजिस्टर की तैयारी, सीमा स्तंभों का चिन्हांकन, अंश निर्धारण और राजस्व वसूली में तेजी लाने और कार्यों में रुचि नहीं लेने वाले अमीनों और लेखपालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सदर एसडीएम द्वारा कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान राजस्व वसूली में फिसड्डी रहने वाले दो दर्जन लेखपालों का वेतन रोक दिया साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए हैं। इनमें शशिकला, देवेंद्र, अमरनाथ, रजनीश, रामदुलार, नंदनी केशरी, धर्मेंद्र, निवास वर्मा, राहुल, शकर आदि शाहिल हैं। वहीं जिन अमीनों को नोटिस जारी की जाएगी उनमें रविंद्र विक्रम, सुदामा, दीपक श्रीवास्तव, अशोक यादव, सीताराम, मोती प्रसाद शामिल हैं। बताया कि राजस्व वसूली में रुचि नहीं लेने वाले कर्मचारियों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed