फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दिनभर नहीं रही लाईट, उपभोक्ता रहे परेशान

दिनभर नहीं रही लाईट, उपभोक्ता रहे परेशान

Sun, 26 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
दिनभर नहीं रही लाईट, उपभोक्ता रहे परेशान

विज्ञापन
मुगलसराय । चंदासी स्थित विद्युत उपक्रेंद्र पर अनुरक्षण कार्य के कारण सुबह दस बजे से लेकर शाम छह बजे तक नगर व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। दिनभर विद्युत आपूर्ति बंद होने के चलते लोगों को काफी परेशानी हुई ।

चंदासी उपकेन्द्र के अनुरक्षण के नाम पर शनिवार को सुबह दस बजे विभाग ने पूरे शहर की आपूर्ति बंद कर दी गई । ठंड का मौसम होने के कारण कुछ समय तक नगरवासियों को कुछ भी एहसास नहीं हुआ लेकिन कुछ समय जब सरकारी नलों ने पानी नहीं आया तो परेशानी होने लगी। विद्युत आपूर्ति बंद होने के चलते पानी की आपूर्ति भी नहीं हो सकी। उधर दूसरी तरफ आपूर्ति बंद होने के चलते आटा व मसाला पीसने की चक्की, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रानिक्स व्यवसाय से जुड़े दुकानदारों को काफी परेशानी हुई। शहरवासी अजय, अमित, रू पेश, फैयाज, मिंटू, रविकांत ने बताया कि विद्युत विभाग के कटौती का श्डयूल पूछा जाता है तो अक्सर कहते हैं कि 24 घंटे विद्युत आपूर्ति होती रहती है जबकि हकीकत यह है कि हर दिन चार से पांच घंटे की विद्युत कटौती हो रही है । कहा कि आए दिन अनुरक्षण के नाम पर कटौती तो करते रहते है बावजूद इसके तार टूटने और ट्रांसफार्मर के खराब होने की घटनाएं होती रहती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed