{"_id":"5952b4e54f1c1b91278b4b74","slug":"41498592485-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आन लाइन शिकायतों का निस्तारण करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आन लाइन शिकायतों का निस्तारण करें
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिया कि हर हाल में शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें। भले ही रात बारह बजे तक कार्यालय में बैठना पड़े। जिलाधिकारी ने सीएमओ कार्यालय, बिजली विभाग, पंचायती राज और पुलिस विभाग द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण लापरवाही पर चिंता व्यक्त की।
जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, पुलिस अधीक्षक, पीजी पोर्टल सहित आईजीआरएस पोर्टल में जो भी शिकायतें आती हैं उसे शासन स्तर पर गंभीरता से लिया जा रहा है। ऐसे में विभागों द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ कार्यालय से जुड़े तीस और पंचायती राज विभाग के 27 मामलों के निस्तारित नहीं होने पर दोनों ही विभागों के विभागाध्यक्षों को कड़ी फटकार लगाई। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि आज प्रत्येक दशा में अपने -अपनेविभाग के आईजीआरएस में जो भी प्रकरण या शिकायतें लंबित हैं उसे निस्तारित कर विभागवार पोर्टल की सूची कार्यालय को उपलब्ध कराएं। कहा कि जरूरत पड़ने पर बारह बजे रात्रि तक कार्यालय खुला रखें लेकिन शिकायतों का निस्तारण करने के उपरांत ही कार्यालय छोड़ें। चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारी बख्शे नही जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीकृष्ण त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी बच्चा लाल, परियोजना निदेशक अभय श्रीवास्तव, एसडीएम अरविंद द्विवेदी, एक्सईएन विद्युत रामकुमार, ऐश्वर्य रघुवंशी आदि रहे।