फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   40 lakh saplings planted on the first day of Van Mahotsav

वन महोत्सव के पहले दिन रोपे गए 40 लाख पौधे

Wed, 06 Jul 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
40 lakh saplings planted on the first day of Van Mahotsav
पीडीडीयू नगर/नौगढ़। जिले में वन महोत्सव के पहले दिन मंगलवार को चालीस लाख पौधों का रोपण किया गया। महोत्सव की शुरूआत देवरी कला गांव के शक्ति उपवन में हुआ। यहां जिले के प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने पूजा अर्चना कर पौधे में रक्षासूत्र बांध कर उसका रोपण किया। इस दौरान नोडल अधिकारी ग्राम विकास आयुक्त गौरीशंकर प्रियदर्शी, विधायक चकिया कैलाश आचार्य के प्रतिनिधि काशीनाथ सिंह, समाजसेवी सुजीत सिंह उर्फ सुड्डू, जिलाधिकारी संजीव सिंह, एएसपी अंकुर अग्रवाल, डीएफओ दिनेश सिंह आदि ने भी पौधे लगाए।
विज्ञापन

इस मौके पर खेल और युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रक्षा गया है। कहा कि जीवन के लिए पौधों का रोपण जरूरी है। सरकार इस पर पुरा ध्यान दे रही है। पिछली सरकारों ने कांटेदार वृक्ष लगाकर कागजों पर इतिहास रचा, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। ऐसे वृक्षों को भी पुनर्जीवित किया जा रहा है जो हमारे ऋषि-मुनियों की परंपरा से चले आ रहे हैं। औषधि प्रजाति के पौधे धरा को सजाने के साथ ही ऑक्सीजन देने का काम करेंगे। कहा कि जिले में वन महोत्सव के तहत 57.39 लाख पौधे रोपे जाएंगे। लक्ष्य की पूर्ति के लिए पांच, छह और सात जुलाई तथा 15 अगस्त की तिथियों में ही वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। इसमें पचास हजार पौधे विलुप्त होती प्रजातियों और औषधियों के रोपे जाएंगे। डीएम संजीव सिंह ने कहा कि पौधरोपण के लिए जन जागरूकता भी जरूरी है। जितना पेड़ों को लगाना महत्वपूर्ण है, उतना ही इन्हें बचाना भी। वृक्षबंधु डॉ. परशुराम सिंह ने कहा कि केवल वृक्ष ही ऐसे हैं जो अपने काटने वालों से प्रेम करते है, उन्हें छाया प्रदान करते है। इसके पूर्व प्राथमिक विद्यालय चकिया प्रथम की छात्राओं ने स्वागत गीत और पिरामिड प्रस्तुत किया। इस दौरान एसडीएम डॉ अतुल गुप्ता, एसडीओ मनीष सिंह, बीईओ नागेंद्र सरोज, वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ रिजवान खान, वन क्षेत्राधिकारी जय मोहनी मकसूद हुसैन रहे। धन्यवाद ज्ञापन डीएफओ रामनगर दिनेश सिंह ने किया।
विज्ञापन

इनसेट-
वनवासी महिलाओं ने गड्ढों को रंगोली से सजाया
नौगढ़। वनवासी महिलाओं और छात्राओं ने रंगोली बनाकर गड्ढे को सजाया था, धूप में कड़ी मेहनत कर पौधों को लगाने से लेकर उन्हें बचाने तक का संकल्प लिया
नौगढ़। मंत्री जी जब बोलने के लिए पहुंचे तो जनरेटर बंद हो गया, डीएफओ खुद माइक को ठीक कराने में दौड़ भाग करते नजर आए। यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। मंत्री जी को सुनने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी थी। माइक ठीक होने के बाद मंत्री जी ने अपना उद्बोधन दिया। रेड
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगढ़। पौधरोपण के लिए आई महिलाओं को रेड क्रॉस सोसाइटी की सदस्य नीतू सिंह ने बारिश से बचाव के लिए तिरपाल, महिलाओं के घरेलू उपयोग हेतु साबुन तेल ब्रश आदि सामग्री का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed