फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   39 protected animals being transported in a truck recovered, driver arrested

Chandauli News: ट्रक में ले जा रहे 39 संरक्षित पशु बरामद, चालक पकड़ा गया

Sat, 06 Dec 2025 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
39 protected animals being transported in a truck recovered, driver arrested
इलिया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह मालदह पुलिया के पास डीसीएम में बेतरतीब ढंग से लादे गए 39 संरक्षित पशुओं को बरामद किया। उनमें से एक पशु की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने वाहन चालक नरेंद्र को पकड़ लिया है। उसके साथ ही पशु तस्करी के आरोप में सरफुद्दीन शाह, एजाज और वाहन स्वामी हेमंत तोमर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि संरक्षित पशुओं की तस्करी रोकने के लिए लगातार पुलिस गश्त कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि वाहन से संरक्षित पशुओं को तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा है। इस सूचना के बाद मालदह पुलिया के पास वाहन चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान एक ट्रक आता दिखा। उसे रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें बेतरतीब ढंग से लादे गए 39 संरक्षित पशु बरामद हुए। बरामद पशुओं में से एक की मौत हाे चुकी थी। पुलिस ने तस्करी के आरोप में ट्रक चालक हापुड़ जिले के देहात थाना अंतर्गत पन्नापुरी गांव निवासी नरेंद्र को पकड़ा है। वहीं तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed