फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   37 kg ganja recovered in two bags from luxury car, three smugglers arrested

Chandauli News: लग्जरी कार से दो झोले में 37 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Fri, 27 Dec 2024 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
37 kg ganja recovered in two bags from luxury car, three smugglers arrested
नौगढ़। चकरघट्टा पुलिस ने बृहस्पतिवार को बैरगाढ केसार जंगल चौराहे से एक लग्जरी कार 37 किलो गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में क्षेत्र के केसार गांव निवासी मुराली भी शामिल है, जो हत्या के जुर्म में 10 साल की सजा काटकर तीन महीने पहले घर लौटा था। इसके बाद वह गांजा तस्करी करने लगा।

सीओ ने बताया कि बैरगाढ केसार चौराहे के पास चार पहिया वाहन के पास खड़े तीन लोग बंडल गिन रहे थे। इसी दौरान थानाध्यक्ष चकरघट्टा भूपेंद्र कुमार निषाद पहुंचे तो तीनों भगाने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो झोले में 37 किग्रा गांजा, एक कार और बाइक बरामद की गई। आरोपियों में मुराली निवासी केसार थाना चकरघट्टा, देवेंद्र कुमार निवासी ग्राम बैरा दिरेहू थाना चकिया, निराला मौर्य निवासी पचफेडिया पोस्ट भीषमपुर, थाना चकिया शामिल है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि मुराली हत्या के जुर्म में 10 साल की सजा काटकर तीन महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed