{"_id":"62717bc1f711b073fd3682af","slug":"35-crores-spent-in-four-years-yet-the-roads-of-the-city-are-in-bad-shape-chandauli-news-vns6515413138","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल में 35 करोड़ खर्च, फिर भी बदहाल है नगर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल में 35 करोड़ खर्च, फिर भी बदहाल है नगर की सड़कें
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका के वर्तमान जनप्रतिनिधि बोर्ड का सवा चार साल का कार्यकाल बीत चुका है। नगर में सड़क व नाली निर्माण के लिए पालिका की ओर से लगभग 35 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। इसके बाद भी नगर में सड़कों की स्थिति काफी बदहाल है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
नगर में लगभग चार सौ किलोमीटर मार्गो का जाल फैला है। इसमें प्रमुख सड़कों से लेकर छोटी- बड़ी गलियां शामिल है। नगर में सड़कों व नालियों की मरम्मत के लिए पालिका की ओर हर वर्ष करोड़ों रुपये का बजट पास किया गया। इसके बाद भी शहर में सड़कों की स्थित काफी खराब है। नगर के सभी प्रमुख मार्ग चलने लायक नहीं रह गये। पालिका की ओर से सड़क व नाली निर्माण के लिए वर्ष 2018-19 में 11 करोड़ 36 लाख 95 हजार 217 रुपये, वर्ष 2019-20 में 10 करोड़ तीन लाख 50 हजार 852 रुपये, वर्ष 2020-21 में आठ करोड़ 28 लाख 42 हजार 814 रुपये खर्च किये गये। वहीं वर्ष 2021-22 में सड़कों व नाली निर्माण के लिए बजट में 11 करोड़ 94 लाख 60 हजार रुपये का बजट प्रस्तावित था जबकि इसके सापेक्ष पांच करोड़ 17 लाख आठ हजार 217 रुपये ही खर्च किये गये। नगर के प्रमुख मार्गो की स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों से भी अधिक खराब है। ऐसे में सवाल है कि अब जब कार्यकाल समाप्ति की ओर है तो सड़कों की स्थिति कैसे सुधर पायेगी। नगर की सड़कों की यह स्थिति तब है जब कि केंद्र से लेकर प्रदेश और नगर पालिका में एक ही पार्टी की सरकार है।
पीडीडीयू नगर। शासन के निर्देश पर कोरोना काल के दौरान जून 2020 में 14वें वित्त से 4.27 करोड़ की राशि कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए किया गया था। चेयरमैन ने बताया कि शासन की ओर से अब तक वह राशि पालिका बोर्ड को नहीं दी गई है जिससे बोर्ड के फंड पर भार बढ़ता जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर । नगर संगठित विकास योजना में पालिका की पांच करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि फंसी पड़ी है। वर्ष 2012 में योजना बंद होने के कारण नगर पालिका इस धन का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों की पहल से यह राशि नगर पालिका को मिल जाये तो इससे बदहाल सड़कों को संजीवनी मिल सकती है। संवाद
चार साल में नगर की कई सड़कों व गलियों का जीर्णोद्धार हुआ है। नगर की प्रमुख 36 सड़कों की सूची सांसद व मंत्री डा. महेंदनाथ पांडेय को सौंपी गई है। धन उपलब्ध होते ही बदहाल सड़कों की स्थिति सुधर जाएगी। - संतोष खरवार- चेयरमैन, पीडीडीयू नगर