फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   33 thousand volts line fault, 120 villages supply stalled

33 हजार वोल्ट के लाइन में आई खराबी, 120 गांवों की आपूर्ति ठप

Thu, 06 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
33 thousand volts line fault, 120 villages supply stalled
कंदवा। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार वोल्ट के लाइन में आई खराबी के चलते अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों की विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे से ठप हो गई। इससे 120 गांवों 70 राजकीय और सैकड़ों निजी नलकूपों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली गुल होने से लोगों को भीषण गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लाइन में आई खराबी को दूर करने के लिए बिजलकर्मी प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन

अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को मुख्य आपूर्ति गाजीपुर के जमानिया उपकेंद्र से होती है। इससे अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के धीना, असना, ररुआ, ककरैत, जेवरियाबाद और विश्व बैंक फीडर संचालित होते हैं। इन आधा दर्जन फीडरों से 120 गांवों के साथ साथ 70 राजकीय नलकूपों के अलावा सैकड़ों निजी नलकूपों और विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों को विद्युत आपूर्ति होती है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे जमानिया से अमड़ा आने वाली 33 हजार मुख्य लाइन में खराबी आने से अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से संचालित जेवरियाबाद, असना, ककरैत, धीना, ररूआ और विश्व बैंक फीडर से जुड़े गांवों और राजकीय व निजी नलकूपों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई जिससे लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। इस संबंध में एसडीओ कमालपुर जन्मेजय साहू ने बताया कि 33 हजार लाइन में आई खराबी के चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। विद्युतकर्मी फाल्ट ठीक करने में जुटे हैं। रात के आठ बजे तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed