फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   33 thousand houses in the district will be illuminated with solar energy

Chandauli News: जिले के 33 हजार घर सौर ऊर्जा से होंगे रोशन

Wed, 20 Nov 2024 02:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
33 thousand houses in the district will be illuminated with solar energy
चंदौली। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले के 33,473 लोगों के घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य शासन से मिला है। यूपी नेडा ने अभी तक 21,301 लाभार्थियों को चयन किया है। इनमें 201 लोगों की छतों पर दो से तीन किलो वॉट के सोलर पैनल लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है। इसके तहत घरों में सोलर पैनल लगवाने के लिए 40 फीसदी तक सब्सिडी दी जाती है। इसके तहत जिले के 33 हजार से ज्यादा परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा। सोलर पैनल लगने के बाद बिजली का बिल कम आएगा या फिर बिल आएगा ही नहीं।
विज्ञापन


यूपी नेडा के प्रभारी शशि कुमार गुप्ता ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत जिले के 33,473 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें से 21,301 आवेदनों की सबमिशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 201 घरों में सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। योजना के तहत दो किलो वॉट के सोलर पैनल की लागत 1.20 लाख अनुमानित है। इसमें 60 हजार रुपये केंद्र सरकार और 30 हजार रुपये का अनुदान राज्य सरकार की ओर से दिया जा रहा है। अभी तक जिले के 157 लाभार्थियों को अनुदान राशि मिल चुकी है। अगले तीन साल में जिले के 33, 473 घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed