{"_id":"5c8d49f6bdec2213f6782f92","slug":"31552763382-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित हो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित हो जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बाल पुष्टाहार विभाग की ओर से शनिवार को विकास भवन में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के शारीरिक विकास को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उनके नियमित जांच, वजन तथा पोषक तत्व उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी नीलम मेहता ने कहा केंद्रों में प्रत्येक बच्चे का वजन, लंबाई और स्वास्थ्य की जांच होना आवश्यक है। लेकिन कई जगहों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा केवल औपचारिकता की शिकायतें मिल रही है। कहा जिस बच्चे का उम्र के हिसाब से वजन कम है, उसके लिए उनके अभिभावकों को सूचित करें। केंद्रों से दिए जाने वाले पुष्टाहार के प्रयोग की उन्हें जानकारी दें। पांच वर्ष तक के बच्चों को भोजन में क्या देना चाहिए यह भी उन्हें बताएं। कार्यशाला में सुपरवाइजर तो सुनकर चली जाती हैं लेकिन वे कार्यकर्ताओं को जानकारी नहीं देती। कहा कि सुपरवाइजर स्वयं केंद्रों को चेक करें और लाभार्थियों से तीनों तरह के पुष्टाहार की जानकारी लें। इस दौरान सीडीपीओ मधुरिमा, रामप्रकाश मौर्य, अमरनाथ मौर्य, अवधेश पंडित, नंदिनी शुक्ला, मीना गुप्ता, रजिया बेगम, आशीष वर्मा, अर्जुन शर्मा मौजूद रहे।