{"_id":"5c7d76bcbdec221424305afe","slug":"31551726268-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 लाख के बकाएदार मोबाइल टावर की काटी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 लाख के बकाएदार मोबाइल टावर की काटी बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को बिजली बिल के बकाएदारों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लगभग 22 लाख के एक प्राइवेट मोबाइल टावर की बिजली का कनेक्शन काट दिया।
बकायेदारों की जांच करते अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्र के उतरौत फीडर पर स्थित लालपुर के प्राइवेट मोबाइल कंपनी के टावर पर पहुंचे। टावर पर तैनात कर्मचारी गायब था। उन्होंने तैनात कर्मचारी का काफी देर इंतजार किया पर वह नहीं आया। ग्रामीणों की मौजूदगी में टावर के अंदर लगे विद्युत मीटरका नंबर से मिलान किया तो लगभग 22 लाख रुपये का बकाया मिला। जांच टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक अभियंता अनिल सिंह व अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने तत्काल टावर की बिजली कटवा दी और विच्छेदन नोटिस की पर्ची वहां तब तक लौट चुके टावर के कर्मचारी को थमा दी। जांच अभियान में विद्युत संविदा कर्मचारी विजय विश्वकर्मा, मनोज बिंद, रामदुलार शर्मा आदि शामिल रहे। ब्यूरो