{"_id":"5c1d3cecbdec225715597fde","slug":"31545420012-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंकबंदी सीओ धानापुर का ग्रामीणों ने किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंकबंदी सीओ धानापुर का ग्रामीणों ने किया घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। चकंबदी विभाग की ओर से धानापुर गांव के श्मशान व ब्लाक की भूमि का मालियत लगाए जाने व कब्रिस्तान पर अतिक्रमण से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को मुख्यालय स्थित कार्यालय में चकबंदी सीओ का घेराव किया। अंत में कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही चकबंदी प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की।
इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि धानापुर में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है। विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से चकबंदी की आड़ में गलत तरीके से मालियत का निर्धारण व भूमि आवंटन का खेल खेला जा रहा है। आलम यह है कि विभागीय अधिकारियों ने श्मशान व ब्लाक मुख्यालय की भूमि को भी निजी बताकर मालियत निर्धारित कर दिया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी सार्वजनिक व सरकारी भूमि की मालियत लगाई गई है। जबकि यह शासन की गाइडलाइन का सरासर उल्लंघन है। मामला संज्ञान में आने पर गलती को सुधारने की कोशिश करने की बजाए लीपापोती की जा रही है। इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। चकबंदी सीओ ने भूलवश सरकारी भूमि की मालियत का निर्धारण किया गया था, लेकिन मामले की जांच कराकर गलतियों को सुधारने का कार्य किया जा रहा है। अभिलेख क्षतिग्रस्त होने की वजह से कुछ मुश्किलें आ रही हैं। लेकिन जल्द ही अभिलेखों को दुरूस्त कर लिया जाएगा। इस दौरान समाजसेवी अंजनी सिंह संग ग्रामीण उपस्थित थे।