फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मांगों को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मांगों को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 10 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

सकलडीहा। विकास खंड के इब्राहिमपुर गांव में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सचिव और प्रधान की मनमानी के कारण ग्रामीण सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं। वहीं ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताया है।

ग्रामीणों ने कहा कि बीते कई माह से वे गांव में शौचालय, आवास, पेंशन, साफ सफाई आदि की मांग को लेकर ग्राम प्रधान और सचिव से गुहार लगा रहे हैं लेकिन प्रधान पात्रों के जगह पर अपात्रों को सुविधा का लाभ दे रहे हैं। गांव में चारो ओर गंदगी है। गांव में नियुक्त सफाईकर्मी अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह लापरवाह है। चेताया कि शीघ्र योजनाओं का लाभ नहीं मिला तो ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे। वहीं ग्राम प्रधान कैलाशपति त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप निराधार है। प्रयास करके हर पात्र लोगों को लाभ दिलाया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में रामवचन राम, जितेंद्र, गंगा राम, सतीश चंद्र, पूजन खरवार, छन्नू शर्मा, सविता, मीरा, राधिका, रूक्मीना, सुदामा, गीता, मनीषा, प्रतिभा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed