{"_id":"5bae7f8c867a557f195f4b2b","slug":"31538162572-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजूदरी के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजूदरी के लिए दिया धरना
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया। मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों के बकाया मजदूरी का भुगतान करने तथा मनरेगा में फर्जी भुगतान पर रोक लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विकास खंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। बाद में चार सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ सरिता सिंह को सौंपा।
धरने में वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा में जहां एक ओर मजदूरी करने वाले मजदूरों की मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर काम न करने वाले फर्जी मजदूरों के नाम पर धन की निकासी की जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत वास्तविक जरूरतमंदों को शौचालय नही मिल रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में भेदभाव तथा पक्षपात का बोलबाला है। इससे गरीब सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। वक्ताओं ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गांवों में बड़े पैमाने पर गरीब राशन कार्ड से वंचित है। इन्हे राशन कार्ड दिलाया जाना जरूरी है। वक्ताओं ने सहामदपुर, गायघाट, सुरथापुर, भगड़ा, हिनौती दक्षिणी, रतिगढ़, छुछाड़, टकटकपुर, फिरोजपुर, पचवनियां, इसहुल, बियासड़, अमौली, इन्द्रपुरवां, केराडीह, सदापुर, सीतापुर, दूबेपुर, पचफेड़िया, मझगांवा, उतरौत, गौरी तथा बसनियां गांवों में सर्वे कराकर गरीबों को शौचालय देने की मांग की। धरने में रामअचल यादव, श्रीप्रसाद, शंभूनाथ, परमानंद, लालचंद, राजेन्द्र यादव, जयनाथ, अंतु राम मौजूद रहे। अध्यक्षता बजरंगी ने और संचालन भृगुनाथ ने किया।