फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रेंड यूनियनों से भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान

ट्रेंड यूनियनों से भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान

Wed, 26 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ट्रेंड यूनियनों से भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गुड्स एवं सर्विस टैक्स की दुश्वारियों, एफडीआई, मंडी शुल्क, व्यापारियों के शोषण के विरोध में फेडरेशन आफ आल इंडिया एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से भारत बंद के आह्वान पर 28 सितंबर को जिले की सभी दुकानें बंद रहेगी। इसकी सफलता के लिए मंगलवार को यूनियन के पदाधिकारियों ने ट्रेड यूनियनों से वार्ता कर भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यालय पर इस बंदी की सफलता की योजना बनाई।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जीएसटी, एफडीआई, मंडी शुल्क, सैंपलिंग, आयकर आन लाइन ट्रेडिंग की जटिलताओं के खिलाफ देश के खुदरा व्यापारी संकट में है। इसी के विरोध में 28 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसमें सभी व्यापारियों को साथ आने की जरूरत है। इस दौरान बंदी के पूर्व संध्या पर 27 को मशाल जुलूस में व्यापारियों से ताकत दिखाने का आह्वान किया गया। बैठक के पूर्व व्यापारियों के प्रतिनिधियों से अलीनगर में ट्रेड व्यापारियों से मुलाकात की और और बंदी में शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके पर राजकुमार जायसवाल, मंसूर आलम, चंद्रेश्वर जायसवाल, अवतार सिंह, रामानंद सेठ, जयप्रकाश गुप्ता, भरत, शमीम, सुंदर, रमाशंकर, गोविंद, अनिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed