फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अब तक चालू नहीं हो पाया रेडिमेड शौचालय

अब तक चालू नहीं हो पाया रेडिमेड शौचालय

Wed, 04 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
अब तक चालू नहीं हो पाया रेडिमेड शौचालय

विज्ञापन
मुगलसराय। नगर क्षेत्र को खुले से शौच मुक्त बनाने के लिए भरपूर प्रयास किया जा रहे है। वहीं दूसरी तरफ बारह लाख रुपये की लागत आया हुआ छह सीटर रेडिमेड शौचालय अब तक इस्तेमाल के लिए चालू नहीं हो पाया। वहीं रख रखाव के अभाव में शौचालय खराब हो भी रहा है। लोगों का कहना है कि एक तरफ नगर में पहले से सार्वजनिक शौचालयों की कमी है वहीं दूसरी तरफ ऐसे में रेडिमेड शौचालय का स्थापित नहीं हो पाना विभाग की शिथिलता को दर्शाता है।

स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत नगर पालिका की रैंकिंग सुधारने के लिए नगर पालिका की ओर से भरपूर प्रयास किए गए। विभिन्न मदों से कई सामान मंगाएं ताकि इसमें सुधार हो सके। इसी के तहत छह सीटर रेडिमेड शौचालय मंगवाया गया। जिसे सुभाष पार्क के सामने लाकर रख दिया गया। इसके चालू करने के लिए सुभाष पार्क के पास गड्ढा भी खोदा गया लेकिन बाद में काम रोक दिया गया। यह अब खराब भी हो रहा है। लोगों का कहना है कि यदि इसे चालू ही नहीं करवाना था तो े इसे मंगवाया ही क्यों गया। कहा कि पहले से बने शौचालय भी रख रखाव के अभाव में बदहाल हैं। इस संबंध में चेयरमैन संतोष खरवार ने बताया कि सुभाष पार्क के सामने लोगों के विरोध के चलते इसे नहीं लगाया जा सका। कहा कि एक सप्ताह के भीतर इसे दूसरे स्थान पर रखकर उपयोग के लिए चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed