{"_id":"5b2563794f1c1bc5628b576a","slug":"31529176953-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकिया में भी अकीदत से मनाई गई ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकिया में भी अकीदत से मनाई गई ईद
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
मुबारकबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया/ शिकारगंज। नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का त्योहार अकीदत से मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम बंधुओं ने सुबह नौ बजे मस्जिदों तथा ईदगाहों में नमाज पढ़ी। इसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस अवसर पर हिन्दू भाईयों ने भी मुस्लिम बंधुओं को ईद की मुबारक बाद दी। निर्धारित समय के अनुसार चकिया नगर स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। सिकंदरपुर, भीषमपुर, अमरा, मुजफ्फरपुर, पुरानी चकिया, नेवाजगंज, कल्यानीचक, नौडिहा, करवदियां, शिकारगंज, मंगरौर, बरहुआं, बसाढ़ी, बेलावर आदि गांवों में ईद की नमाज अदा की गई। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार माह ए रमजान की पवित्र माह के अंतिम दिन शनिवार को जामा मस्जिद पर इमाम गुलाम रब्बानी और छोटी मस्जिद पर इमाम द्वारा नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम बंधुओं ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।ईंद के दिन सुबह से ही अपर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्रनाथ द्विवेदी, डिप्टी एसपी त्रिपुरारी पांडेय, तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी भ्रमण करते रहे। इस मौके पर सदर रोजन अली, जोखू सिद्दीकी, डा अकबर, शौकत चौधरी, यासिन खां ने एक दूसरे गले लगाकर बधाई दी।