{"_id":"5a9eed3a4f1c1b387b8ba15c","slug":"31520364858-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामसभा की भूमि कॉलोनाइजरों को बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामसभा की भूमि कॉलोनाइजरों को बेचने का आरोप
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड के कुंडलिया गांव के महिलाओं ने ग्राम सभा की जमीन बेचने के खिलाफ मंगलवार को मुगलसराय तहसील पर प्रदर्शन किया।महिलाओं का आरोप है कि कालोनाइजर ग्राम सभा की जमीन बेच रहे हैं और उन्हें उजाड़ा जा रहा है। नाराज महिलाओं ने समाधान दिवस में अधिकारियों को अपनी मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा।
महिला ने कहा कि कुछ लोग ग्रामसभा की सरकारी जमीन को कालोनाइजरों को बेच रहे है। साथ गांव के गरीबों को अतिक्रमण हटाने के नाम पर प्रताड़ित किय जा रहा है और मकानों को ध्वस्त करने की धमकी मिल रही है। आरोप लगाया कि राजस्व विभाग ने गांव के आधा दर्जन लोगों को नोटिस जारी किया है। महिलाओं ने गरीबों का घर गिराने की कार्यवाही को गलत ठहराया तथा प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन समाधान दिवस पर मौजूद अधिकारियों को सौंपा। इस अवसर पर कलावती, किसमिश देवी, रामपत्ती, चंदा, मीना, शांति, कांति, सुरसत्ती, सुनिता, ललिता, विद्या मौजूद रही।