फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   स्कूल के लिए निकले छात्र घर नहीं पहुंचे

स्कूल के लिए निकले छात्र घर नहीं पहुंचे

Fri, 29 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
स्कूल के लिए निकले छात्र घर नहीं पहुंचे
मुगलसराय। कक्षा सात में पढ़ने वाले दो बच्चे गुुुुरुवार को स्कूल जाने के बजाये रास्ते से ही कहीं गायब हो गए। स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब दोनों अपने-अपने घर नहीं पहुंचे तो अभिभावकों ने स्कूल में जानकारी की तो पता चला कि दोनों स्कूल ही नहीं आये थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब दोनों का कहीं भी पता नहीं चला तो थकहार कर अभिभावकों ने मुगलसराय कोतवाली में बच्चों के गायब होने की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर निवासी आशुतोष कुमार तिवारी का पुत्र शाशांक तिवारी व रविनगर निवासी अरूण कुमार का पुत्र हर्ष कुमार नगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ते है। हर रोज की तरह शशांक गुरुवार की सुबह घर से निकला और हर्ष को उसके घर से साथ लेते हुए दोनों छात्र स्कूल बैग टांगकर स्कूल के निकल गए। दोपहर में छुट्टी होने के बाद जब दोनों छात्र अपने घर नहीं पहंचे परिवार वालों को थोड़ी चिंता होने लगी । आशंका जताई की किन्हीं कारणों से हो सकता है बच्चों को किसी कारण देरी हो गई हो। वक्त बीतने के साथ बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिवार वालो की चिंता गहराने लगी। इसके बाद अभिभावक स्कूल पहुंचे और बच्चों के बाबत जानकारी ली तो पता चला कि हर्ष और शशांक विद्यालय आये ही नहीं है। परेशान अभिभावकों ने दोनों के दोस्तों के घर पर पता किया लेकिन कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी । थकहार रात में परिवार वालों ने बच्चों के गायब होने की तहरीर मुगलसराय कोतवाली में दी। इस संबंध में कोतवाल एसपी सिंह ने बताया कि अभिभावकों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा लिखकर उन्हें ढ़ढने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed