{"_id":"5a4003664f1c1bc5758bb172","slug":"31514144614-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 ट्रेनें नहीं पहुंचेंगी आज मुगलसराय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 ट्रेनें नहीं पहुंचेंगी आज मुगलसराय
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। उत्तर भारत में कोहरे का असर इस कदर बढ़ गया है कि ब्रह्मपुत्र मेल समेत दो दर्जन से अधिक ट्रेनें 13 घंटे से भी अधिक विलंबित होकर रवाना हो रही हैं। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर शनिवार को रद्द रहीं दस ट्रेनें रविवार को मुगलसराय नहीं पहुंचीं वहीं सोमवार को 11 ट्रेनें मुगलसराय नहीं पहुंचेंगी। ट्रेनों के विलंबित होने से यात्रियों को खुले में स्टेशन पर रात गुजारनी पड़ रही है। डीआरएम किशोर कुमार ने बताया परिचालन सुधारने के लिए ट्रेनें रीशेड्यूल करके चलाई जा रही हैं।
शीतलहर का असर काफी अधिक बढ़ गया है। अत्यधिक विलंबित होने से रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रविवार को अप पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, डाउन अपर इंडिया एक्सप्रेस, डाउन कोटा पटना एकसप्रेस, अप और डाउन जन साधारण एक्सप्रेस, अप और डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, अप और डाउन मुगलसराय फैजाबाद पैसेंजर तथा अप और डाउन मुगलसराय वाराणसी पैसेंजर ट्रेनें मुगलसराय नहीं पहुंची। वहीं डाउन जोधपुर एक्सप्रेस, डाउन गंगा सतलज एक्सप्रेस, डाउन दून एक्सप्रेस, डाउन हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, डाउन पटना राजधानी एक्सप्रेस और डाउन भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, अप ब्रह्मपुत्र मेल समेत तीन दर्जन से अधिक ट्रेनें एक से 13 घंटे तक विलंबित होकर गंतव्य को रवाना हुईं। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रीशेड्यूल की गई डाउन हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस , डाउन जोधपुर एक्सप्रेस, डाउन सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, डाउन मुंबई मेल, डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस, अप मगध एक्सप्रेस, डाउन पंजाब मेल, डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, डाउन कोटा पटना एक्सप्रेस समेत दो दर्जन से अधिक ट्रेनें दो से 12 घंटे की देरी से मुगलसराय पहुंचकर गंतव्य को रवाना होंगी।
सोमवार को मुगलसराय नहीं पहुंचने वाली ट्रेनें-
डाउन पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, डाउन फरक्का एक्सप्रेस, अप अपर इंडिया एक्सप्रेस, अप और डाउन जन साधारण एक्सप्रेस, अप और डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, अप और डाउन मुगलसराय फैजाबाद पैसेंजर तथा अप और डाउन मुगलसराय वाराणसी पैसेंजर। (11 ट्रेनें)
विज्ञापन
मुगलसराय। ठंड और गलन ने रविवार को जनजीवन अस्त व्यस्त रखा। ठंड की वजह से बच्चों और बुजुर्ग अधिक परेशान रहे। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को कोहरे की वजह से दिक्कत हुई। पारा गिरने की वजह से लोग दिन भर घर में अलाव तापते रहे। दूसरी तरफ इतनी ठंड के बावजूद कहीं भी प्रशासनिक अलाव जलता नहीं दिखा। स्टेशन, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड पर लोग ठंड में सिकुड़ते हुए इंतजार करते रहे।
ठंड के कारण रविवार को पूरे दिन ठिठुरन महसूस होती रही। खेती- किसानी के काम में जुटे किसान व मजदूर भी ठंड के आगे बेबस दिखे। भोर में वाहनों की स्पीड भी कोहरे के आगे धीमी हो गई थी। दिन में 25 डिग्री रहा तो शाम होते ही गिरकर नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दो किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। लोग घरों में रूम हीटर, ब्लोअर आदि चलाकर स्वयं को गर्म रखा लेकिन गरीबों के लिए अलाव ही सहारा रहा। ग्रामीण इलाकों में भी लोग लकड़ी सूखे पत्ते आदि बटोर कर अलाव की व्यवस्था किए। रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड पर भी राहगीर इधर उधर से कूड़ा बटोर कर अलाव जलाए।
------------------------------------------------