{"_id":"6a6517d2f5ea3f0500065006","slug":"31-newborn-girls-honored-at-the-mch-wing-chandauli-news-c-189-1-svns1010-152004-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एमसीएच विंग में 31 नवजात बच्चियों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एमसीएच विंग में 31 नवजात बच्चियों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
चंदौली। महिला कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एमसीएच विंग चंदौली में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में 31 नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाते हुए उन्हें बेबी किट और तौलिया वितरित किया गया। साथ ही अभिभावकों को बालिकाओं के कल्याण से जुड़ी सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
एमसीएच विंग के एसएनसीयू, पीएनसी एवं एलआईसीयू वार्ड में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने के साथ समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना था।
इस दौरान अतिथियों और अधिकारियों ने नवजात बालिकाओं को बेबी किट भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अभिभावकों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत मिलने वाले आर्थिक लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने अभिभावकों से नवजात बालिकाओं का समय से पंजीकरण कराकर योजना का लाभ लेने की अपील की।
विज्ञापन
महिला सुरक्षा एवं बाल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम में 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इन हेल्पलाइन नंबरों का तत्काल उपयोग किया जा सकता है।
कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.सी. सिंह, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर (महिला कल्याण विभाग) रागिनी सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट पुष्पा कुशवाहा, वन स्टॉप सेंटर की सोशल साइको काउंसलर अलका कुमारी, चाइल्डलाइन की प्रतिनिधि सोनी विश्व, पीएनसी वार्ड प्रभारी सोनम यादव सहित महिला कल्याण विभाग एवं अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे।