फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   300 acres of wheat stubble reduced to ash in a fire.

Chandauli News: आग लगने से 300 एकड़ गेहूं की ठूंठ जलकर राख

Mon, 20 Apr 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
300 acres of wheat stubble reduced to ash in a fire.
कंदवा। क्षेत्र के पई गांव के सिवान में रविवार दोपहर गेहूं के ठूंठ में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया। तेज हवा के चलते आग फैलकर कंजेहरा गांव के सिवान तक पहुंच गई, जिससे करीब 300 एकड़ क्षेत्र में फैले गेहूं की ठूंठ और पशुओं के लिए रखा पुआल जलकर राख हो गया। पुआल जल जाने से पशुपालकों के सामने चारे का गंभीर संकट पैदा हो गया है। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।
विज्ञापन

आग से कंजेहरा गांव के रणजीत यादव, राजेश यादव, मूरत यादव, रामधेश यादव, कैलाश यादव, कन्हैया यादव व सत्यनारायण यादव का पशुओं के चारे के लिए रखा पुआल का ढेर भी जलकर राख हो गया। सूचना पर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में सहयोग किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव मल्ल ने बताया कि आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दे दी गई थी। नुकसान के आकलन के लिए राजस्व विभाग को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed