फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   3.10 quintal cannabis recovered in Chandauli

चंदौली में 3.10 क्विंटल गांजा बरामद, उड़ीसा से पश्चिमी यूपी लेकर जा रहे थे अंतरराज्यीय तस्कर

Sun, 17 Jan 2021 12:26 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 17 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
3.10 quintal cannabis recovered in Chandauli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

चंदौली कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने शनिवार की भोर में भगवान तालाब पुलिया के पास ट्रक के केबिन से 3.10 क्विंटल गांजा बरामद कर चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।  गांजा उड़ीसा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश लेकर जा रहे थे। बरामद गांजे की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने ट्रक तथा एक बाइक जब्त कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने तस्करों की गिरफ्तारी और गांजा बरामदगी की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली कि भगवान तालाब के समीप एनएच स्थित एक ढाबे के पास गांजा तस्करों की डीलिंग होने वाली है। इसके बाद सक्रिय पुलिस टीम निगरानी में जुट गई। इसी बीच दो युवक बाइक से आए और ट्रक वालों से बात करने लगे।
विज्ञापन


मौका देख पुलिस कर्मियों ने चार लोगों को दबोच लिया। ट्रक की केबिन खुलवाकर देखा तो उसमें 58 पैकेट में 3.10 क्विंटल गांजा था। पकड़े गए आरोपी चकिया क्षेत्र के अमरा निवासी सदाशंकर सिंह और सकलडीहा थानाक्षेत्र के औरवा गांव निवासी गोविंद गिरी ने तस्करी के कारोबार में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक उड़ीसा प्रांत के थाना बिनुआ गाऊन निवासी सुशांत नायक और दासपुर कोलाठी थाना कोलामी गाउन निवासी आंनद सेठी आर्डर के अनुसार सप्लाई करते हैं। बताया कि तस्कर नए-नए तरिकों से अवैध कारोबार कर रहे हैं। पुलिस टीम में स्वाट प्रभारी अभय सिंह, सत्येंद्र कुमार यादव, अशोक मिश्रा, अमित कुमार, मनोज पांडेय, आनंद सिंह, अमित यादव, प्रमोद कुमार, अमित सिंह, आनंद कुमार शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed