फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   28 village heads will not be able to take the oath of office

28 गांव के प्रधान नहीं ले पाएंगे प्रधान पद की शपथ

Mon, 24 May 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
28 village heads will not be able to take the oath of office
बरहनी विकास खंड के 75 ग्राम सभाओं के 28 गांवों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मंगलवार को शपथ ग्रहण कर नहीं कर पाएंगे। हालांकि शपथ ग्रहण से पूर्व की सभी औपचारिकताएं सोमवार को पूरी कर ली गई हैं। पूर्व निर्धारित समयावधि और नियुक्त कर्मचारियों की मौजूदगी में मंगलवार को वर्चुअल तरीके से खुद के ग्राम सभा में ही शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन

विकास खंड बरहनी में कुल 75 ग्राम सभाएं हैं। 47 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत समिति के गठन कि प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन 28 ऐसी ग्राम सभाएं हैं। यहां कुछ कारणों से दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की प्रकिया पूरी न होने के कारण वहां के ग्राम प्रधान फिलहाल मंगलवार को शपथ लेने से वंचित रह जाएंगे। विकास खंड बरहनी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दिन के 10 से 11 बजे के बीच में आवश्यक कागजी प्रक्रिया के बाद गांव के पंचायत भवन या सार्वजनिक जगहों पर ब्लॉक कर्मियों द्वारा शपथ ग्रहण कराया जाएगा। वहीं 27 अप्रैल को ग्राम सभा की पहली बैठक होनी सुनिश्चित की गई है। सभी प्रक्रिया शासन के निर्देशानुसार होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed