फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   28 new corona positive, 11 healthy

28 मिले नए कोरोना पॉजिटिव, 11 हुए स्वस्थ

Wed, 02 Dec 2020 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
28 new corona positive, 11 healthy
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। मंगलवार को 28 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 11 लोगों ने कोरोना को मात दी और स्वस्थ होकर घर लौटे। इस तरह जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 152 हो गई है। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में छह महिला और 22 पुरुष संक्रमित मिले हैं। सभी स्थानीय हैं और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में दो सीआरपीएफ के जवान, तीन रेलकर्मी, एक इलेक्ट्रिक दुकानदार, एक जनरल स्टोर संचालक, एक सब्जी का दुकानदार, एक कांस्टेबल, चार किसान, तीन गृहणी, तीन निजी कंपनी के कर्मी और एक छात्र हैं। संक्रमितों में बरहनी, चहनियॉ, धानापुर के दो -दो लोग हैं। वहीं एक चकिया, दो चंदौली ग्रामीण क्षेत्र के और एक नगरीय इलाके का, एक नौगढ़ और नियमताबाद ग्रामीण क्षेत्र से एक एक जबकि नियामताबाद शहरी क्षेत्र के 11 और पांच शहाबगंज के रहवासी हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में आज कोविड 19 की जॉच के लिए 1335 नमूने संग्रहित किए गए। वहीं मंगलवार को 11 व्यक्तियों को स्वस्थ घोषित किया गया। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4299 हो गई। इसमें एक्टिव केस की संख्या 152 है, जबकि 4098 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक जिले में कुल 49 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed