फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   27 roads of the city will be repaired

Chandauli News: नगर की 27 सड़कों की कराई जाएगी मरम्मत

Tue, 11 Jun 2024 03:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
27 roads of the city will be repaired
पीडीडीयू नगर। नगर की 27 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। नगर पालिका ने 15वें वित्त के तहत 1.60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराकर सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र की सड़कों की पिछले पांच साल से मरम्मत नहीं कराई गई। कई सड़कें क्षतिग्रस्त होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका चेयरमैन की सोनू किन्नर की ओर 15वें वित्त के तहत एक करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से शहर की 27 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव चुनाव से पहले जिलाधिकारी के समक्ष भेजा था। इस दौरान लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो गई, जिससे प्रस्ताव अधर में लटक गया। अब चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद पालिका की ओर से प्रस्तावित सड़कों के निर्माण कार्य को पास कराने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। प्रस्ताव पर जिलाधिकारी की अनुमति मिलते ही सड़क निर्माण की कार्रवाई नगर पालिका की ओर से आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed